Bihar Madhya Nishedh Admit Card 2026: बिहार पुलिस मद्य निषेध (Prohibition Constable) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार अपना Exam City Slip पहले ही देख सकते हैं और निर्धारित तिथि पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हाल ही में जारी सूचना के अनुसार मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल (Warder) और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर देख सकते हैं।
Bihar Madhya Nishedh Admit Card 2026 Latest Update
केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार मद्य निषेध परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है और एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो गई है। जिन अभ्यर्थियों ने 4236 पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक CSBC पोर्टल पर जाकर अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा जिला और एडमिट कार्ड की स्थिति देख सकते हैं।
केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) के अनुसार लिखित परीक्षा 14 जून 2026 से 17 जून 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र एवं रिपोर्टिंग समय की जांच अवश्य करें। बिना वैध प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Bihar Madhya Nishedh Admit Card 2026 Overview
| भर्ती बोर्ड | Central Selection Board of Constables (CSBC) |
| परीक्षा का नाम | बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 03/2025 |
| पद का नाम | Prohibition Constable (मद्य निषेध सिपाही) |
| कुल रिक्तियां | 4,236 पद |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| परीक्षा शहर पर्ची जारी | 01 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 08 जून 2026 से |
| परीक्षा तिथि | 14 जून 2026 एवं 17 जून 2026 |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| परीक्षा शिफ्ट | सुबह एवं दोपहर |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं दस्तावेज सत्यापन |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | CSBC Bihar |
Bihar Madhya Nishedh Admit Card Release Date 2026
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कॉन्स्टेबल्स (CSBC) के द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, बिहार मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग चरणों में जारी किए जा रहे हैं। 14 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जून 2026 से उपलब्ध हैं, जबकि 17 जून 2026 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार 11 जून 2026 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार अपने Registration Number/Mobile Number और Date of Birth की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट CSBC से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें।
How to Download Bihar Madhya Nishedh Admit Card 2026
जो भी उम्मीदवार बिहार मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होंगे वह नीचे दिए गए निम्न स्टेप का पालन करके अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर “Prohibition Constable Admit Card 2026” या “Download e-Admit Card (Advt. No. 03/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Registration Number/Mobile Number दर्ज करें।
- Date of Birth भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा।
- उम्मीदवार सभी विवरणों की जांच अवश्य करें।
- Admit Card PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Details Mentioned on Admit Card
बिहार मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable) एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी कई ज़रूरी जानकारी होती है। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से देख लेना चाहिए। अगर किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो उन्हें तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- श्रेणी (Category)
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय और शिफ्ट
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- परीक्षा केंद्र कोड
Documents Required at Exam Centre
बिहार मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable) भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ साथ ले जाने होंगे। इन दस्तावेज़ों के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसलिए परीक्षा के दिन घर से निकलने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- वोटर आईडी (Voter ID)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence)
- पासपोर्ट (Passport)
Bihar Madhya Nishedh Exam Pattern 2026
बिहार मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable) भर्ती परीक्षा 2026, का आयोजन केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा ऑफ़लाइन मोड (OMR-बेस्ड) में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी, जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य रूप से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ (MCQ) |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| प्रत्येक प्रश्न | 1 अंक |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| न्यूनतम योग्यता अंक | 30% |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| परीक्षा स्तर | मैट्रिक (10वीं) स्तर |
→ लिखित परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- हिंदी
- अंग्रेजी
- गणित
- सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान)
- सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र)
- सामान्य ज्ञान
- समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
Useful Important Links
| Download Admit Card | Click Here |
| Check Exam City Details | Click Here |
| Check Exam / Admit Card Date Notice | Click Here |
| Official Website | Click Here |
Bihar Madhya Nishedh Admit Card 2026 – FAQs
Q1. Bihar Madhya Nishedh Admit Card 2026 कब जारी होगा?
एडमिट कार्ड 8 जून 2026 और 11 जून 2026 से अलग-अलग चरणों में जारी किया गया है।
Q2. Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Registration Number/Mobile Number और DOB दर्ज करके डाउनलोड करें।
Q3. Exam Date क्या है?
लिखित परीक्षा 14 जून 2026 और 17 जून 2026 को आयोजित कराई जाएगी।
Q4. Admit Card में गलती हो तो क्या करें?
तुरंत CSBC हेल्पडेस्क या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
Q5. क्या Aadhaar Card जरूरी है?
हां, आधार कार्ड एक मान्य पहचान पत्र है। इसके अलावा अन्य वैध Photo ID भी स्वीकार किए जाएंगे।
Q6. Exam Centre कैसे चेक करें?
परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
Q7. Official Website कौन सी है?
आधिकारिक वेबसाइट: https://csbc.bihar.gov.in/.
इसे भी पढ़े………
- Bihar Police Sipahi Bharti 2026: Notification, Vacancy Details, Eligibility and Selection Process
- Bihar Madhya Nishedh Exam Date 2026: Exam Date, Latest Update & Selection Process
- Bihar Home Guard Bharti 2026 Notification: Vacancy Details, Qualification & Selection Process
- Panchayat Sachiv Bharti 2026 : पंचायत सचिव के हजारों पदों पर बिना परीक्षा बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी
- Bihar Board Scholarship 2026: 10th & 12th Pass Students Eligibility, Amount, Documents & Apply Online