SSC GD Constable Syllabus 2027: Complete Exam Pattern, Subject Wise Topics, PET/PST & PDF Download

SSC GD Constable Syllabus 2027: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा आयोजित SSC GD कॉन्स्टेबल परीक्षा 2027 एक बड़ी राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा है। यह परीक्षा के जरिये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF), असम राइफल्स तथा अन्य सुरक्षा बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाती है। हर वर्ष लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे यह देश की सबसे ज़्यादा कॉम्पिटिशन वाली सरकारी नौकरी परीक्षाओं में से एक बन जाती है।

परीक्षा में सफल होने के लिए, उम्मीदवारों को SSC GD Constable Syllabus 2027 और लेटेस्ट परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में चार प्रमुख विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं – सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning), सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता (General Knowledge & General Awareness), प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics) तथा अंग्रेजी/हिंदी भाषा (English/Hindi)। प्रश्नों का स्तर सामान्यतः कक्षा 10वीं के स्टैंडर्ड का होता है।

SSC GD Constable Syllabus 2027 Latest Update

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा अभी तक SSC GD Constable 2027 परीक्षा के लिए डिटेल्ड ऑफिशियल सिलेबस जारी नहीं किया है। हालांकि, SSC के 2026-27 परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, SSC GD Constable 2027 का नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में जारी होने की संभावना है और परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच होने की संभावना है।

SSC GD Constable Syllabus 2027 में CBT, PET/PST और Medical Test शामिल हैं। उम्मीदवारों को Reasoning, Mathematics, General Awareness और Hindi/English जैसे विषयों की तैयारी करनी चाहिए। लेटेस्ट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने से चयन की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, उम्मीदवार लेटेस्ट 2026 सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

SSC GD Constable Syllabus 2027 Overview

परीक्षा का नाम SSC GD Constable 2027
आयोजन संस्था Staff Selection Commission (SSC)
परीक्षा स्तर राष्ट्रीय स्तर
पद का नाम जीडी कॉन्स्टेबल
परीक्षा मोड कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
कुल प्रश्न 80
शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण
कुल अंक 160
परीक्षा अवधि 60 मिनट
प्रश्न प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQ)
नकारात्मक अंकन 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
विषय रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी/हिंदी
चयन प्रक्रिया CBT, PET, PST, मेडिकल टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट SSC Website

SSC GD Exam Pattern 2027

SSC GD Constable 2026 परीक्षा का पहला चरण कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होता है। इस परीक्षा में कुल 80 ऑब्जेक्टिव-टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए कुल 160 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलते है, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होती है।

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
General Intelligence & Reasoning 20 40
General Knowledge & General Awareness 20 40
Elementary Mathematics 20 40
English / Hindi 20 40
कुल 80 160

Important Points

  • परीक्षा ऑनलाइन (CBT) माध्यम में आयोजित कराई जाती है।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होते हैं।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए +2 अंक दिए जाते हैं।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।
  • बिना उत्तर वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है।
  • परीक्षा का स्तर मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं) के स्तर के बराबर होता है।
  • परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होती है, और इसमें सेक्शन के हिसाब से कोई समय सीमा नहीं होती है

SSC GD 2027 परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए, उम्मीदवारों को सभी चार विषयों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए और नियमित रूप से मॉक टेस्ट तथा पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का प्रेक्टिस करना चाहिए।

SSC GD Subject Wise Syllabus 2027

SSC GD Constable 2027 परीक्षा में चार मुख्य विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स की अच्छी समझ होनी चाहिए। SSC GD 2027 के लिए विषयवार (Subject Wise) सिलेबस नीचे दिया गया है।

Reasoning Syllabus

1. Amalogies (समानता)
2. Clock (घड़ी)
3. Calemder (कैलेण्डर)
4. Coding-Decoding (कोडिग – डिकोडिंग)
5. Dice (पासा)
6. Blood Relation (रक्त सम्बन्ध)
7. Direction (दिशा)
8. Vemon Diggram (वेन-आरेख)
9. Syllogism – (युक्तिवाक्य)
10. Series (श्रृंखला)
11. Dictionary order & Logical sequence of Worlds (शब्दकोश क्रम और शब्दी का तार्किक अनुक्रम)
12. Find the missing Number (लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए)
13. Alphabet Test – (वर्णमाला परिक्षण)
14. Word Formation – (शब्द गन्न)
15. Conditional Number / Letter / Sign ( सशर्त,अक्षर, चिन्ह)
16. Ranking & order Sequence- (क्रम व्यवस्था)
17. Seating Arrangement – (बैठक व्यवस्था)
18. mathematical operation (गणितीय संख्याएं)
19. Arithmetical Reasoning – (अंकगणितीय तर्कशक्ति)
20. Age Problem – (आयु समस्या)
21. Classification – (वर्गीकरण)
Nom-Verbal Reasoming:-
22. mirror Image and Water Image (दर्पण छवि एवं जल छवि)
23. figure Series (चित्र श्रृंखला)
24. figure Amology (चित्र साहश्य)
25. figure Classification (चित्र वर्गकिरण)
26. Paper folding & cutting (कागज़ मोड़ना और काटना)
27. figure Completion ( आकृति पूर्ण करना)
28. Hidden figure (छिपी आकृति)
29. figure formation (आकृति निर्माण)
30. figure Counting (आवृति की गणना)

Mathematics Syllabus

1. संख्या पद्धति (Number System)
2. सरलीकरण (Simplification)
3. दशमलव मिन्त (Decimal fraction)
4. घातांक करणी (Surds and indices)
5. अनुपात एवं समानुपात (Ratio / ProPortion)
6. लघुत्तम और महत्तम (LCM / HCF)
7. समय और कार्य (Time / Work)
8. पाइप और टंकी (Pipe / Cistern)
9. औसत (Average)
10. प्रतिशतता (Percentage)
11. Profit & Loss (लाभ और हानि)
12. छूट (Discount)
13. साधारण ब्याज (Simple Interest)
14. चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)
15. समय चाल एवं दूरी (Time/Speed & Distance)
16. दौड़ (Race)
17. रेलगाड़ी (Train)
18. नाव और धारा (Boat & Stream)
19. क्षेत्रमिती -2D (mensuration-2D)
20. क्षेत्रमिती – 3D (Mensuration-3D)

General Knowledge Syllabus

1. भारत और उसका पड़ोसी देश
2. इतिहास (History)
3. संस्कृति (Culture)
4. भूगोल (Geography)
5. भारतीय संविधान
6. राजनीति विज्ञान
7. अर्थव्यवस्था
8. सामान्य विज्ञान
9. वैज्ञानिक अनुसंधान
10. खेलकूद
11. पुरस्कार एवं सम्मान
12. महत्वपूर्ण दिवस
13. पुस्तकें एवं लेखक
14. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ
15. करंट अफेयर्स

SSC GD Hindi Syllabus

1. संज्ञा
2. लिंग, बचन
3. कारक
4. सर्वनाम
5. विशेषण
6. क्रिया
7. क्रिया-विशेषण
8. काल
9. वर्तनी शुद्धि
10. वाक्य शुद्धि
11. वाव्य रचना एवं वाच्य
12. रिक्त स्थान
13. वाक्यांश के लिए एक शब्द
14. अनेकार्थक शब्द एवं शब्द युग्म
15. वाक्यांश प्रतिस्थापन
16. मुहावरे एवं लोकोक्ति
17. पर्यायवाची या समानार्थी शब्द
18. विलोम शब्द
19. गद्धांश
20. पुलिस प्रशासनिक शब्द
21. पत्राचार

SSC GD English Syllabus

1. Vocabulary
2. Grammar
3. Fill in the Blanks
4. One Word Substitution
5. Synonyms and Antonyms
6. Idioms and Phrases
7. Sentence Improvement
8. Error Detection
9. Reading Comprehension
10. Cloze Test

 

SSC GD Selection Process 2027

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए सिलेक्शन सिर्फ़ लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होता है। उम्मीदवारों को सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करना होगा, जिनमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल टेस्ट (PET/PST), मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) शामिल हैं।

  • Computer-Based Test (CBT) :- CBT में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
  • Physical Efficiency Test (PET) :- इसमें उम्मीदवारों की दौड़ एवं शारीरिक सहनशक्ति का परीक्षण किया जाता है।
  • Physical Standard Test (PST) :- PST में उम्मीदवारों की ऊँचाई, सीना (Chest), वजन एवं अन्य शारीरिक मापदंडों की जांच की जाती है:
  • Medical Examination :- PET/PST में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है। इसमें दृष्टि (Vision), श्रवण क्षमता (Hearing), शारीरिक स्वास्थ्य, किसी गंभीर बीमारी या विकार की अनुपस्थिति की जांच होती है।
  • Document Verification :- इस चरण में उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।

SSC GD PET Details 2027

Physical Efficiency Test (PET), SSC GD चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है। यह परीक्षा उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और फिटनेस की जांच के लिए आयोजित की जाती है। PET केवल Qualifying Nature का होता है, अर्थात इसमें कोई अंक नहीं जोड़े जाते, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है।

SSC GD PET Running Test 2027

श्रेणी दूरी समय सीमा
पुरुष (सामान्य क्षेत्र) 5 किमी 24 मिनट
महिला (सामान्य क्षेत्र) 1.6 किमी 8 मिनट 30 सेकंड
पुरुष (लद्दाख क्षेत्र) 1.6 किमी 7 मिनट
महिला (लद्दाख क्षेत्र) 800 मीटर 5 मिनट

SSC GD PST Details 2027

Physical Standard Test (PST), SSC GD भर्ती प्रक्रिया का तीसरा चरण है। इस चरण में उम्मीदवारों की ऊँचाई (Height), सीना (Chest) और वजन (Weight) की जांच की जाती है। PST केवल क्वालिफाइंग (Qualifying) प्रकृति का होता है, अर्थात इसमें कोई अंक नहीं दिए जाते, लेकिन निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।

SSC GD Height Standards 2027

श्रेणी पुरुष (Male) महिला (Female)
General / OBC / SC 170 सेमी 157 सेमी
ST 162.5 सेमी 150 सेमी
ST (उत्तर-पूर्वी राज्य) 157 सेमी 147.5 सेमी
ST (LWE प्रभावित क्षेत्र) 160 सेमी 147.5 सेमी
गढ़वाली, कुमाऊँनी, डोगरा, मराठा, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख 165 सेमी 155 सेमी
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा 162.5 सेमी 152.5 सेमी
गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (GTA) 157 सेमी 152.5 सेमी

SSC GD Chest Standards 2027 (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)

श्रेणी बिना फुलाए (Unexpanded) फुलाने पर (Expanded)
General / OBC / SC 80 सेमी 85 सेमी
ST 76 सेमी 81 सेमी
गढ़वाली, कुमाऊँनी, डोगरा, मराठा, असम, HP, J&K, लद्दाख 78 सेमी 83 सेमी
उत्तर-पूर्वी राज्य एवं GTA 77 सेमी 82 सेमी

न्यूनतम छाती का फैलाव (Expansion): 5 सेमी अनिवार्य।

SSC GD Weight Standards 2027

  • वज़न, हाइट और उम्र के हिसाब से होना चाहिए।
  • बहुत कम या ज़्यादा वज़न होने से मेडिकल जांच के दौरान दिक्कतें आ सकती हैं।
  • कोई फिक्स्ड वजन चार्ट अधिसूचना में नहीं दिया जाता; मेडिकल मानकों के आधार पर होता है।

PST में क्या-क्या चेक किया जाता है?

  • Height Measurement (ऊँचाई)
  • Chest Measurement (केवल पुरुषों के लिए)
  • Weight Assessment (वजन)
  • Biometric Verification (बायोमेट्रिक सत्यापन)

SSC GD Constable Previous Year Exam Analysis

पिछले कुछ सालों (2023, 2024, 2025 और 2026) के SSC GD परीक्षा के एनालिसिस से पता चलता है कि ज़्यादातर शिफ्ट में पेपर का स्तर Easy to Moderate रहा है। हालाँकि, General Knowledge (GK) सेक्शन अक्सर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यानी ‘गेम चेंजर’ साबित होता है, जबकि Reasoning और Hindi/English अन्य विषय के तुलना में आसान रहते हैं।

Overall Difficulty Level

Year Difficulty Level Good Attempts
2026 Easy to Moderate 62–68
2025 Easy to Moderate 50–60
2024 Easy to Moderate 59–70
2023 Moderate 60–65

Previous Year Section-Wise Analysis

Section Questions Average Difficulty Level Safe/Good Attempts (With High Accuracy)
General Intelligence & Reasoning 20 Easy to Easy-Moderate 16 – 18 questions
Elementary Mathematics 20 Moderate (Calculative) 14 – 16 questions
General Knowledge & Awareness 20 Moderate 12 – 15 questions
English / Hindi (Language) 20 Easy 16 – 18 questions
Overall Paper 80 Easy to Moderate 60 – 68+ questions

पिछले वर्षों के एनालिसिस के अनुसार SSC GD में Reasoning और Hindi/English सबसे अधिक स्कोरिंग सेक्शन हैं, जबकि GK/GS सिलेक्शन के लिए महत्वपूर्ण सेक्शन है। यदि उम्मीदवार Reasoning, Maths और Language में 55+ प्रश्न सही कर लेता है तथा GK में 10–12 प्रश्न भी सही कर लेता है, तो उसके चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Best Books For SSC GD 2026

SSC GD 2026 के लिए सही किताब का चयन करते समय सिलेबस कवरेज, PYQ, प्रैक्टिस सेट्स और लेटेस्ट परीक्षा पैटर्न सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। विशेषज्ञों और उम्मीदवारों के बीच Arihant और Examcart की किताबें, और PYQs पर आधारित किताबें सबसे ज़्यादा पसंद की जाती हैं।जाता है।

Best Overall Choice

Examcart SSC Constable GD Book Combo 2026 : यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो थ्योरी, प्रैक्टिस सेट्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र एक ही सेट में चाहते हैं।

Best for Complete Theory

Arihant SSC GD Constable Exam 2026 : इस किताब में चैप्टर-वाइज नोट्स, प्रैक्टिस MCQs और सॉल्व्ड पेपर्स शामिल हैं, जो शुरुआती उम्मीदवारों के लिए उपयोगी हैं।

Best for Practice & Revision

SSC GD Constable 2026 Smartbook in English : इस किताब में 5,000 से ज़्यादा PYQ और MCQ शामिल हैं, इसलिए इसे फ़ाइनल स्टेज की तैयारी और रिविज़न के लिए उपयोगी माना जाता है।

Subject-wise Best Books

Subject Recommended Book
Reasoning R.S. Aggarwal – A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning
Mathematics Fast Track Objective Arithmetic – Rajesh Verma
GK/GS Lucent General Knowledge
English Objective General English – S.P. Bakshi
Hindi Aditya Ranjan SSC GD Samanya Hindi 2026
Previous Year Papers PW SSC Constable GD Exam 2026 Solved Papers

SSC की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इन किताबों की बहुत ज़्यादा सलाह देते हैं और ये SSC GD सहित अन्य SSC परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

SSC GD Exam Preparation Tips

SSC GD Constable परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रूटीन, लगातार प्रेक्टिस और समय प्रबंधन बहुत ज़रूरी हैं। चूंकि इस परीक्षा में चार विषय—Reasoning, GK/GS, Mathematics और Hindi/English— शामिल हैं, इसलिए उम्मीदवारों को इन सभी विषयों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए।

1. SSC GD Syllabus और Exam Pattern को अच्छी तरह समझें : अपनी तैयारी शुरू करने से पहले, SSC GD का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न समझ लें। इससे आपको ज़रूरी टॉपिक पहचानने और एक सही स्टडी प्लान बनाने में मदद मिलेगी।

2. विषयवार अध्ययन योजना बनाएं

Reasoning

  • रोज़ाना 20–30 प्रश्न हल करें।
  • Coding-Decoding, Series, Blood Relation और Direction Test पर विशेष ध्यान दें।
  • शॉर्ट ट्रिक्स सीखें और लगातार प्रैक्टिस करें।

Mathematics

  • प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात, औसत और समय-दूरी जैसे टॉपिक्स पर फोकस करें।
  • सभी महत्वपूर्ण सूत्र (Formulas) याद रखें।
  • प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा गणित का प्रैक्टिस करें।

General Knowledge & Current Affairs

  • रोज़ाना समाचार पत्र पढ़ें।
  • पिछले 6–12 महीनों के करंट अफेयर्स तैयार करें।
  • इतिहास, भूगोल, संविधान और विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों को कवर करें।
  • Lucent GK जैसी विश्वसनीय पुस्तक को पढ़े।

Hindi/English

  • व्याकरण (Grammar) पर मजबूत पकड़ बनाएं।
  • पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे और शब्दावली का लगातार प्रैक्टिस करें।
  • रोज़ाना एक गद्यांश (Comprehension) हल करें।

3. Previous Year Question Papers (PYQs) हल करें

  • पिछले 5 सालों के SSC GD क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें।
  • बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स की पहचान करें।
  • परीक्षा के कठिनाई स्तर को समझें।

4. रेगुलर Mock Tests दें

  • सप्ताह में कम से कम 2–3 फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें।
  • अपनी गलतियों का एनालिसिस करें।
  • टाइम मैनेजमेंट स्किल्स डेवलप करें।

5. GK/GS को नज़रअंदाज़ न करें

अधिकांश उम्मीदवार GK सेक्शन में कम अंक प्राप्त करते हैं। इसलिए:

  • प्रतिदिन 30–45 मिनट GK के लिए दें।
  • Static GK और Current Affairs दोनों की तैयारी करें।
  • महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं पर फ़ोकस करें।

6. PET/PST की तैयारी साथ-साथ करें

SSC GD भर्ती प्रोसेस में, लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट होता है।

PET के लिए:

  • रोज़ाना दौड़ने की प्रैक्टिस करें।
  • स्टैमिना बढ़ाने के लिए जॉगिंग करें।
  • समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करने की प्रैक्टिस करें।

PST के लिए:

  • अपने Height, Chest और Weight मानकों का जांच पहले से कर लें।
  • हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखें।

SSC GD 2027 में सफलता के लिए सिलेबस की मजबूत समझ, लगातार मॉक टेस्ट, PYQ प्रेक्टिस, करंट अफेयर्स की तैयारी और PET/PST की फिटनेस पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। यदि आप रोज़ाना अनुशासित तरीके से 5–6 घंटे पढ़ाई करते हैं और लगातार रिवीजन करते हैं, तो चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Useful Important Links

SSC GD Syllabus 2027 PDF Download
Official Website Click Here

SSC GD Syllabus 2027 – FAQs

SSC GD 2027 परीक्षा में कितने विषय होते हैं?

SSC GD CBT परीक्षा में कुल 4 विषय होते हैं:

  • General Intelligence & Reasoning
  • General Knowledge & General Awareness
  • Elementary Mathematics
  • English/Hindi

SSC GD 2027 में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं।

SSC GD परीक्षा के कुल अंक कितने होते हैं?

परीक्षा कुल 160 अंकों की होती है और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है।

क्या SSC GD 2027 में नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।

SSC GD 2027 परीक्षा की अवधि कितनी है?

CBT परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट है।

SSC GD का सिलेबस किस स्तर का होता है?

SSC GD का सिलेबस सामान्यतः 10वीं (मैट्रिक) स्तर का होता है।

क्या SSC GD में हिंदी और अंग्रेजी दोनों का विकल्प मिलता है?

हाँ, उम्मीदवार English या Hindi में से किसी एक भाषा का चयन कर सकते हैं।

SSC GD Math में कौन-कौन से महत्वपूर्ण टॉपिक हैं?

प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात एवं समानुपात, औसत, समय एवं कार्य, समय-दूरी, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, ज्यामिति और क्षेत्रमिति आदि।

SSC GD रीजनिंग में कौन-कौन से टॉपिक पूछे जाते हैं?

Coding-Decoding, Blood Relation, Analogy, Series, Direction Test, Venn Diagram, Puzzle, Syllogism और Classification जैसे विषय पूछे जाते हैं।

SSC GD GK/GS में क्या पढ़ना चाहिए?

इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, पर्यावरण, खेलकूद और करंट अफेयर्स की तैयारी करनी चाहिए।

SSC GD चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होते हैं?

सिलेक्शन प्रोसेस में CBT, PET, PST, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

SSC GD की तैयारी के लिए कितने महीने का समय काफी है?

अगर कोई उम्मीदवार रोज़ाना 4-6 घंटे लगातार पढ़ाई करता है, तो आम तौर पर 4-6 महीने की तैयारी का समय काफी माना जाता है। पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर और मॉक टेस्ट ज़रूर सॉल्व करें।

SSC GD 2027 की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है?

सिलेबस को समझना, रेगुलर प्रैक्टिस, मॉक टेस्ट देना, पिछले सालों के प्रश्नो (PYQs) की प्रैक्टिस करना, करंट अफेयर्स की तैयारी करना और PET/PST के लिए फिजिकल फिटनेस बनाए रखना सबसे ज़रूरी बातें हैं।

SSC GD में अच्छे स्कोर के लिए कितने प्रश्न सही करने चाहिए?

यह कट-ऑफ पर निर्भर करता है, लेकिन आम तौर पर ज़्यादा से ज़्यादा सटीकता के साथ 60 से ज़्यादा प्रश्नो के सही जवाब देने का टारगेट रखना चाहिए। नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए, सिर्फ़ उन्हीं सवालों के जवाब दें जिनके बारे में आप जानते हों।

इसे भी पढ़े………

sanviverma Avatar

Leave a Comment