Bihar Board Exam Form 2027
Admission

Bihar Board Exam Form 2027: 10th & 12th Form Date, Fee, Last Date & Apply Process

Bihar Board Exam Form 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार बोर्ड ने 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से संबंधित आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी। जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किसी कारण से छूट गया था, उन्हें बोर्ड ने अगस्त 2026 में एक विशेष और अंतिम अवसर भी दिया गया।

BSEB के द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए 18 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और निर्धारित शुल्क जमा करने का अंतिम मौका दिया गया। यह प्रक्रिया संबंधित स्कूल और कॉलेज के प्रधान के माध्यम से पूरी की गई। विद्यार्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन और संबंधित प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।

Bihar Board Exam 2027 Overview

बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना
परीक्षा का नाम Bihar Board Annual Exam 2027
कक्षा 10वीं और 12वीं
परीक्षा वर्ष 2027
मैट्रिक विशेष रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026
इंटर रजिस्ट्रेशन सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों के लिए
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन कौन करेगा संबंधित स्कूल/कॉलेज
मैट्रिक सामान्य शुल्क ₹1010
मैट्रिक आरक्षित वर्ग शुल्क  ₹895
इंटर सामान्य नियमित/स्वतंत्र शुल्क  ₹1430 कुल
परीक्षा वार्षिक परीक्षा 2027
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com

Bihar Board 10th Exam Form 2027

बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरना आवश्यक था। BSEB ने मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड और परीक्षा आवेदन पत्र का प्रपत्र अपने संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध कराया था। विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म उनके स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत भरा गया था।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संबंधित मान्यता प्राप्त विद्यालय के माध्यम से पूरी की गई है। अगस्त 2025 में जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन पहले नहीं हो पाया था, उनके लिए बोर्ड ने 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक अंतिम विशेष अवसर दिया था।

इस अवधि में विद्यालय के प्रधान को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी थी। विद्यार्थियों को अपने स्कूल से संपर्क करके यह सुनिश्चित करना था कि उनका रजिस्ट्रेशन सही तरीके से पूरा हो चुका है।

Bihar Board 10th Exam Form 2027 Application Fee

बिहार बोर्ड के द्वारा अगस्त 2026 की विशेष अंतिम रजिस्ट्रेशन में मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया था। Regular विद्यार्थियों के लिए कुल शुल्क ₹450 और Independent विद्यार्थियों के लिए कुल शुल्क ₹580 था। इस शुल्क में लेट फीस भी शामिल थी।

शुल्क का विवरण Regular Independent
Online Registration Application Fee ₹50 ₹50
Online Data Entry Fee ₹50 ₹50
Registration Fee ₹250 ₹250
Permission Fee ₹130
Late Fee ₹100 ₹100
कुल शुल्क ₹450 ₹580

Also Read : Bihar Board 10th Scholarship Payment List 2026: Payment Status, Beneficiary List & Latest Updates

Bihar Board 12th Exam Form 2027

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कक्षा 11वीं के दौरान ही पूरी की जाती है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सितंबर 2025 में शुरू किया गया था।

BSEB ने शुरुआत में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 रखी थी। बाद में विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई थी। रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के लिए 7 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया था।

बिहार बोर्ड ने 2027 की इंटर परीक्षा के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आयोजित की थी। जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन छूट गया था, उनके लिए 18 से 22 अगस्त 2026 तक विशेष अंतिम अवसर दिया गया। इस दौरान लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता था।

विद्यार्थी की श्रेणी समिति शुल्क संस्थान शुल्क कुल
नियमित/स्वतंत्र/पूर्ववर्ती प्रथम बार ₹1400 ₹30 ₹1430
समुन्नत एवं अतिरिक्त विषय ₹1740 ₹30 ₹1770
वोकेशनल, प्रैक्टिकल सहित ₹1800 ₹30 ₹1830
वोकेशनल + समुन्नत/अतिरिक्त ₹2140 ₹30 ₹2170
वोकेशनल, बिना प्रैक्टिकल ₹1460 ₹30 ₹1490
दिव्यांग/मूक-बधिर श्रेणी ₹1060 ₹30 ₹1090

Bihar Board Exam Form 2027 Last Date

Bihar Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रक्रिया अलग-अलग समय पर हुई है। मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए छूटे हुए विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड के द्वारा 18 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक विशेष अंतिम मौका दिया था।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन पहले ही 2025 में कराया गया था और अंतिम तिथि को बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2025 किया गया था।

बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए अगस्त वाली विशेष अंतिम रजिस्ट्रेशन विंडो भी समाप्त हो चुकी है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल या कॉलेज से यह जरूर पता कर लेना चाहिए कि उनका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है या नहीं।

Bihar Board Exam 2027 Form कैसे भरा जाता है?

Bihar Board 10th और 12th Exam 2027 से संबंधित रजिस्ट्रेशन और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया सामान्यतः विद्यार्थी खुद सीधे नहीं भर सकते हैं। उनके संबंधित विद्यालय या कॉलेज के प्रधान अपने संस्थान के यूजर आईडी और पासवर्ड से बोर्ड के पोर्टल पर लॉगिन करके विद्यार्थियों की प्रक्रिया पूरी करते हैं।

सबसे पहले स्कूल या कॉलेज द्वारा विद्यार्थी का पंजीकरण विवरण दर्ज किया जाता है। इसके बाद नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक विवरणों को जांचा जाता है।

रजिस्ट्रेशन के बाद डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड या प्री-फिल्ड फॉर्म को विद्यार्थी और अभिभावक के सामने सत्यापित कराया जाता है। अगर कोई गलती मिलती है तो बोर्ड द्वारा निर्धारित समय के अंदर सुधार किया जाता है।

और फिर अंत में संबंधित संस्था द्वारा शुल्क जमा करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से रजिस्ट्रेशन की स्थिति जरूर चेक कर लें और रसीद या संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखें।

Bihar Board 2027 Dummy Registration Card

बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के सत्यापन को महत्वपूर्ण बताया, स्कूल के प्रधानाध्यापक को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करके विद्यार्थियों और उनके माता-पिता या अभिभावक से विवरण की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे।

अगर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती दिखाई देती है तो निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन सुधार कराया जाना जरूरी था। सुधार के बाद हस्ताक्षर और मुहर वाले डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को पोर्टल पर अपलोड करना था।

बिहार बोर्ड के द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन विद्यार्थियों का हस्ताक्षरित डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड वेबसाइट पर अपलोड नहीं होगा, उनके परीक्षा आवेदन और एडमिट कार्ड को लेकर समस्या हो सकती है।

Also Read : Bihar Board 10th Time Table 2027: Exam Date, Subject Wise Routine & PDF

Bihar Board 2027 Exam Form के लिए जरूरी Documents

परीक्षा रजिस्ट्रेशन या आवेदन के समय विद्यार्थियों की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी की आवश्यकता होती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण विवरण, आधार कार्ड से संबंधित जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर और स्कूल द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

बिहार बोर्ड के द्वारा वार्षिक परीक्षा 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में APAAR ID की जानकारी दर्ज करने और आधार से संबंधित विवरण देने का भी निर्देश दिया था। यदि किसी विद्यार्थी का आधार कार्ड जारी नहीं हुआ था तो निर्धारित घोषणा पत्र की आवश्यकता हो सकती थी।

Important Links

Bihar Board Official Website Click Here
BSEB Secondary Portal Click Here
BSEB Intermediate Portal Click Here
Bihar Board Official Updates Click Here

निष्कर्ष

Bihar Board 10th 12th Exam Form 2027 से जुड़ी प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि Bihar Board Exam 2027 से जुड़ी किसी भी नई तारीख, शुल्क, परीक्षा फॉर्म या एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट और अपने स्कूल/कॉलेज से प्राप्त सूचना को प्राथमिकता दें।

Bihar Board Exam Form 2027 FAQ

Bihar Board 10th Exam Form 2027 कब भरा गया?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हो चुकी थी। छूटे हुए विद्यार्थियों को 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक विशेष अंतिम अवसर दिया गया था।

Bihar Board 10th Exam Form 2027 की फीस कितनी थी?

अगस्त 2026 की विशेष अंतिम विंडो में Regular विद्यार्थियों का कुल शुल्क ₹450 और Independent विद्यार्थियों का कुल शुल्क ₹580 था।

Bihar Board 10th Registration 2027 की Last Date क्या थी?

विशेष अंतिम अवसर के लिए मैट्रिक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 थी।

Bihar Board 12th Exam 2027 का Registration कब हुआ?

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सत्र 2025-27 के दौरान 2025 में कराया गया था। इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2025 की गई थी।

क्या Bihar Board Exam Form 2027 अभी भरा जा सकता है?

मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए 18–22 अगस्त वाली विशेष अंतिम रजिस्ट्रेशन विंडो समाप्त हो चुकी है। अगर किसी विद्यार्थी को अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति पता नहीं है तो उसे अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करना चाहिए।

Bihar Board Exam 2027 का फॉर्म कौन भरता है?

रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया सामान्यतः संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रधान/संस्था द्वारा बोर्ड पोर्टल पर पूरी की जाती है।

Bihar Board 2027 के लिए Dummy Registration Card क्यों जरूरी है?

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य विवरणों की जांच की जाती है। गलती होने पर निर्धारित समय के अंदर सुधार कराया जा सकता है।

Bihar Board Exam 2027 की नई जानकारी कहाँ मिलेगी?

Bihar Board Exam 2027 से जुड़ी नई और आधिकारिक जानकारी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट तथा संबंधित स्कूल/कॉलेज के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

 

sanviverma
Hello friends, my name is Sanvi Verma. I am a graduate of Patliputra University and have been working in the field of blogging for 4 years.
http://takeresult.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *