Board Exam Stress Kam Kaise Kare: Expert Tips to Stay Calm, Focused & Score Better (2026 Guide)

Board Exam Stress Kam Kaise Kare : बोर्ड परीक्षा से लेकर सभी बच्चे काफी चिंतित हो जाते हैं ऐसे में उन्हें बढ़ते स्ट्रेस को काम करने की कोशिश करनी चाहिए। लगभग सभी बोर्ड परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाते हैं कई बोर्ड के तो टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है ऐसे में बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा चिंतित हो जाते हैं कुछ बच्चे बोर्ड परीक्षा को लेकर इतना प्रेशर बना लेते हैं कि उन्हें स्ट्रेस फील होने लगता है ऐसे में सभी विद्यार्थियों को कोशिश करना चाहिए कि वह अपना स्ट्रेस को कम करें।

स्ट्रेस कम करने के लिए आपको कुछ टिप्स इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले हैं तो आप हमारे द्वारा दी गई टिप्स को फॉलो कर सकते हैं तो आईए जानते हैं कि बोर्ड परीक्षा को लेकर अपने स्ट्रेस को कैसे कम करना चाहिए। अगर आप भी किसी भी बोर्ड के द्वारा कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा 2026 में देने वाले हैं जिसके कारण से आप बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर चिंतित है और आपको डर लग रहा है कि मेरा एग्जाम कैसा जाएगा तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है तो इस आर्टिकल को एक बार शुरू से आज तक जरूर पढ़ें।

Board Exam Ke Time Stress Kyu Hota Hai?

बोर्ड परीक्षा के तनाव का मतलब है कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, अच्छे नंबर लाने की चिंता, परिवार और समाज की उम्मीदों और भविष्य को लेकर होने वाली घबराहट और मानसिक दबाव। यह तनाव आम बात है और लगभग हर छात्र को किसी न किसी हद तक इसका सामना करना पड़ता है। हालाँकि, अगर यह बहुत ज़्यादा बढ़ जाए, तो इसका असर पढ़ाई, याददाश्त, नींद, आत्मविश्वास और सेहत पर पड़ सकता है।

Stress का मुख्य कारण Stress का लक्षण
  • परीक्षा में असफल होने का डर
  • माता-पिता और शिक्षकों की अपेक्षाएँ
  • पढ़ाई का बढ़ता हुआ सिलेबस
  • समय का सही प्रबंधन न कर पाना
  • दोस्तों से तुलना करना
  • भविष्य और करियर की चिंता
  • बार-बार चिंता या घबराहट होना
  • पढ़ाई में मन न लगना
  • नींद कम आना या अधिक आना
  • सिरदर्द या थकान महसूस होना
  • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना
  • आत्मविश्वास में कमी महसूस होना
  • पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाना

Board Exam Stress Kam Karne Ke Effective Tips

बोर्ड परीक्षा के समय तनाव महसूस होना आम बात है, लेकिन सही प्लान को अपनाकर इसे आसानी से संभाला जा सकता है। अगर आप 10वीं या 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स आपके पढ़ाई के रूटीन को बेहतर बनाने और तनाव कम करने में मदद करेंगे।

कुछ नया करना सीखें : जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि बोर्ड परीक्षा की तिथि काफी नजदीक आ चुकी है ऐसे में बच्चे रात-रात भर जागकर कर अपने पढ़ाई में लग जाते हैं वह अपने भविष्य के अलावा किसी भी चीज पर ध्यान नहीं देते ऐसी स्थिति में परीक्षा का स्ट्रेस कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को कोशिश करना चाहिए कि वह कुछ समय अपने मन को भी रेस्ट दे कुछ देर के लिए आप टीवी देख सकते हैं या फिर आपको जो पसंद है वह कर सकते हैं ताकि बोर्ड एग्जाम के स्ट्रेस से आपका ध्यान ना भटक सके इससे आपका स्ट्रेस कम होगा और आप बोर्ड परीक्षा अच्छे से दे पाएंगे।

आराम भी जरूरी है : बोर्ड परीक्षा के समय आपको पढ़ना भी बहुत जरूरी है इस बात से कोई संकोच नहीं है लेकिन बोर्ड परीक्षा से चिंतित होकर विद्यार्थी अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते हैं ऐसे में उनको अपने शरीर पर भी ध्यान देना चाहिए। इसलिए आप कुछ देर आराम जरूर करें। जिसके बाद आप अपने विषय पर अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे।

परीक्षा का टेंशन ना ले : सभी विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी चिंतित हो जाते है। ऐसे में कई सारे विद्यार्थी दिन रात रात भर जाकर पढ़ाई करते हैं तो उनको बता दे कि आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना है। आपको थोड़ा देर आराम कर एवं बेफिक्र होकर पढ़ाई करना है और बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का दबाव अपने ऊपर नहीं लेना है।

हार नही माने : अगर आपका परीक्षा ठीक नहीं गया है या फिर आपसे किसी भी प्रकार की गलती हो गई है। जिसके कारण आपके आसपास के लोग आपको हार मानने के लिए साबित करते हैं तो आप बिल्कुल भी हार ना माने बल्कि आपसे जिस भी विषय में गलती हुई है उस विषय का और मजबूत तैयारी करें कोशिश करें कि इस बार की गलती अगली बार ना हो।

Board Exam Se Ek Din Pehle Kya Kare?

बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले नई चीज़ें सीखने की कोशिश करने के बजाय, आप अपनी तैयारी को बेहतर करने पर ध्यान दें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा के दिन कम घबराहट होगी।

  • केवल Revision करें : आखिरी दिन, बस ज़रूरी नोट्स, फ़ॉर्मूले, डायग्राम और शॉर्ट नोट्स को दोहराएं। कोई भी नया चैप्टर नहीं पढ़े।
  • Admit Card और ज़रूरी सामान तैयार रखें : सुबह आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए, एक रात पहले ही अपना एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, इरेज़र, रूलर और दूसरी ज़रूरी चीज़ें बैग में रख लें।
  • अच्छी नींद लें : आप कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद लेने से दिमाग़ ताज़ा रहता है और चीज़ें याद रखने की क्षमता बेहतर होती है।
  • हल्का और पौष्टिक खाना खाएं : भारी या ज़्यादा तला-भुना खाना खानेनहीं खाये। हल्का और संतुलित खाना खाएं और खूब पानी पीकर शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  •  तनाव न लें : अगर कोई टॉपिक छूट गया है, तो उसकी चिंता न करें। जो आपने पहले ही पढ़ लिया है, उस पर भरोसा रखें और सकारात्मक सोच बनाए।
  • परीक्षा केंद्र और समय पक्का कर लें : अगले दिन जल्दबाज़ी से बचने के लिए परीक्षा का समय, केंद्र का पता और वहां जाने का रास्ता पहले ही देख लें।

डिस्क्रिप्शन : अगर आप बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंतित है और आप अपना स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा दी गई कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं ताकि आप अपने सभी विषय की परीक्षा को अच्छी तरह से दे सके और किसी भी प्रकार की गलत कदम ना उठाएं। Board Exam Stress Kam Kaise Kare

Board Exam Stress Kam Kaise Kare – FAQ’s

Q1. Board Exam Stress क्या है?

Ans: परीक्षा और अच्छे अंक की चिंता से होने वाला मानसिक दबाव।

Q2. क्या बोर्ड परीक्षा में तनाव होना सामान्य है?

Ans: हाँ, यह अधिकांश छात्रों के लिए सामान्य है।

Q3. Stress कैसे कम करें?

Ans: लगातार पढ़ाई, रिवीजन, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच अपनाये।

Q4. परीक्षा से एक दिन पहले क्या करें?

Ans: केवल रिवीजन करें और नया टॉपिक पढ़ना शुरू न करें।

Q5. परीक्षा के दौरान कितने घंटे सोना चाहिए?

Ans: प्रतिदिन करीब 7–8 घंटे की नींद लें।

Q6. सबसे बड़ी गलती क्या है?

Ans: आखिरी बचे समय में पढ़ाई शुरू करना और रिवीजन न करना।

Q7. क्या रोज़ 10–12 घंटे पढ़ना जरूरी है?

Ans: नहीं, लगातार और सही तरीके से पढ़ना ज्यादा जरूरी है।

Q8. परीक्षा में घबराहट हो तो क्या करें?

Ans: शांत रहें, गहरी साँस लें और आसान प्रश्नों से शुरुआत करें।

इसे भी जरूर पढ़ें…….

sanviverma Avatar

Leave a Comment