Bihar Madhya Nishedh Syllabus 2026: Exam Pattern, Subject Wise Topics & Preparation Strategy

Bihar Madhya Nishedh Syllabus 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए बिहार मध्य निषेध (Prohibition Constable) भर्ती 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह भर्ती परीक्षा बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल होने के लिए, उम्मीदवारों को लेटेस्ट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होना बेहद आवश्यक है।

बिहार मध्य निषेध सिलेबस 2026 में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति (Reasoning), करंट अफेयर्स और बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इस लेख में हम आपको Bihar Madhya Nishedh Syllabus 2026 का विषय-वार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी की रणनीति के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Bihar Madhya Nishedh Syllabus 2026 Latest Update

बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable) भर्ती परीक्षा के लिए नया सिलेबस जारी किया गया है। आधिकारिक सिलेबस के अनुसार लिखित परीक्षा का स्तर मैट्रिक (10वीं) लेवल का रखा गया है और प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे। उम्मीदवारों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स जैसे विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करने होंगे।

सिलेबस में बिहार सामान्य ज्ञान, भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, विज्ञान और करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CSBC द्वारा जारी ऑफिशियल सिलेबस PDF के अनुसार तैयारी करें और नोटिस और अपडेट के लिए रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। हाल ही में, CSBC ने अपनी वेबसाइट पर Prohibition Constable, Jail Warder एवं Mobile Squad Constable भर्ती के लिए सिलेबस और परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है।

Bihar Madhya Nishedh Recruitment 2026 Overview

लेख का नाम Bihar Madhya Nishedh Syllabus 2026
भर्ती बोर्ड Central Selection Board of Constables (CSBC)
पद का नाम Prohibition Constable (मद्य निषेध सिपाही)
आर्टिकल कैटेगरी Career
शैक्षणिक योग्यता 12वीं (Intermediate) उत्तीर्ण
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, PET, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट
नौकरी का स्थान बिहार
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट CSBC Bihar

Bihar Madhya Nishedh Exam Pattern 2026

बिहार मध्य निषेध (Prohibition Constable) भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) के स्तर की होती है और इसमें अलग-अलग विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

Subject Num. of Questions
Hindi 20
English 20
Mathematics 10
Social Science (History, Geography, Civics & Economics) 20
Science (Physics, Chemistry & Biology) 20
General Knowledge & Current Affairs 10
Total 100

Important Points

  • परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव-टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • कुल अंक 100 होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
  • प्रश्नों का स्तर मैट्रिक (कक्षा 10वीं) के समकक्ष रहेगा।
  • लिखित परीक्षा केवल योग्यता (Qualifying Nature) की होगी।
  • लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विषयों की समान रूप से तैयारी करें और सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और बिहार से जुड़े सामान्य ज्ञान पर अधिक ध्यान दें।

Bihar Madhya Nishedh Subject Wise Syllabus 2026

बिहार मध्य निषेध (Prohibition Constable) लिखित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे विषयवार विस्तृत सिलेबस दिया गया है।

Hindi Syllabus

1. संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया
2. लिंग, वचन, कारक
3. समास एवं संधि
4. पर्यायवाची शब्द
5. विलोम शब्द
6. मुहावरे एवं लोकोक्तियां
7. अशुद्ध वाक्यों का शुद्धिकरण
8. एक शब्द के लिए अनेक शब्द
9. गद्यांश आधारित प्रश्न
10. रिक्त स्थान पूर्ति
11. वाक्य सुधार
12. शब्द रचना एवं व्याकरण

English Syllabus

1. Grammar
2. Vocabulary
3. Synonyms and Antonyms
4. Parts of Speech
5. Tenses
6. Articles
7. Prepositions
8. Active and Passive Voice
9. Direct and Indirect Speech
10. Idioms and Phrases
11. Error Detection
12. Fill in the Blanks
13. Reading Comprehension
14. Sentence Improvement

Mathematics Syllabus

1. Number System
2. Real Numbers
3. Algebra
4. Linear Equations
5. Polynomials
6. Percentage
7. Ratio and Proportion
8. Profit and Loss
9. Simple Interest and Compound Interest
10. Average
11. Time and Work
12. Time and Distance
13. Mensuration
14. Statistics
15. Geometry
16. Commercial Mathematics

General Science Syllabus

1. Physics (भौतिक विज्ञान)
2. Chemistry (रसायन विज्ञान)
3. Biology (जीव विज्ञान)
4. मानव शरीर
5. पोषण और स्वास्थ्य
6. बल और गति
7. प्रकाश और ध्वनि
8. बिजली और चुंबकत्व
9. अम्ल, क्षार और लवण
10. धातु और अधातु
11. पर्यावरण विज्ञान
12. पृथ्वी विज्ञान
13. वैज्ञानिक खोजें और आविष्कार

Social Science Syllabus

1. भारतीय इतिहास
2. स्वतंत्रता संग्राम
3. भारतीय संस्कृति
4. भारतीय संविधान
5. नागरिक शास्त्र
6. पंचायती राज व्यवस्था
7. भारतीय अर्थव्यवस्था
8. कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन
9. भारत एवं बिहार का भूगोल
10. पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
11. पर्यावरण विज्ञान
12. सामुदायिक विकास योजनाएं
13. सामाजिक एवं आर्थिक विकास

Current Affairs Syllabus

1. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
2. बिहार राज्य की प्रमुख घटनाएं
3. खेलकूद
4. पुरस्कार एवं सम्मान
5. महत्वपूर्ण दिवस
6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
7. आर्थिक घटनाक्रम
8. पुस्तकें एवं लेखक
9. राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा
10. महत्वपूर्ण नियुक्तियां
11. बजट एवं आर्थिक सर्वेक्षण

Bihar Madhya Nishedh Selection Process 2026

बिहार मध्य निषेध (Prohibition Constable) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट

Bihar Madhya Nishedh Physical Test Details

Male Female  
Running (Qualifying) 1600 meter in 6 minutes 800 meter in 5 minutes
High Jump (5 Marks) 4 ft–5 ft 3 ft–4 ft
Long Jump (5 Marks) Minimum 12 ft Minimum 9 ft
Shot Put / Gola Fek (5 Marks) Minimum 16 ft Minimum 10 ft

Physical Standard (PST)

  Male Female
Height 162.56 cm (General areas) 153 cm
Chest 79 cm

Bihar Madhya Nishedh Previous Year Exam Analysis

पिछले सालों के बिहार मध्य निषेध (Prohibition Constable) परीक्षा के एनालिसिस से पता चलता है कि परीक्षा का स्तर सामान्यतः मैट्रिक (10वीं कक्षा) के समकक्ष रहता है। प्रश्न पत्र में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं से प्रश्न पूछे जाते हैं। अधिकांश अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा का स्तर Easy to Moderate रहा है, हालांकि जनरल साइंस और करंट अफेयर्स सेक्शन काफ़ी ज़्यादा चैलेंजिंग थे।

Bihar Madhya Nishedh Previous Year Exam Analysis: Subject Wise Difficulty

Subject Difficulty Level Analysis
Hindi Easy व्याकरण, पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे एवं गद्यांश आधारित प्रश्न अधिक पूछे गए।
English Easy to Moderate Grammar, Vocabulary, Error Detection एवं Comprehension से प्रश्न पूछे गए।
Mathematics Moderate प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात, समय एवं कार्य, साधारण ब्याज जैसे टॉपिक महत्वपूर्ण रहे।
General Science Moderate to Difficult Physics, Chemistry एवं Biology से अवधारणा-आधारित प्रश्न पूछे गए।
Social Science Easy to Moderate इतिहास, भूगोल, संविधान एवं अर्थव्यवस्था से अच्छे स्तर के प्रश्न आए।
Current Affairs & GK Moderate बिहार सामान्य ज्ञान, सरकारी योजनाएं, खेल, पुरस्कार एवं राष्ट्रीय घटनाओं पर फोकस रहा।
Overall Level Easy to Moderate अच्छी तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा संतुलित रही और इसमें अच्छे अंक प्राप्त किए जा सके।

Previous Year Important Topics

Subject Frequently Asked Topics
Hindi संधि, समास, मुहावरे, विलोम, पर्यायवाची
English Tenses, Articles, Prepositions, Synonyms, Antonyms
Mathematics Percentage, Ratio & Proportion, Profit & Loss, SI & CI
Science Human Body, Acids & Bases, Force & Motion, Electricity
Social Science Indian History, Bihar History, Constitution, Geography
Current Affairs बिहार करंट अफेयर्स, सरकारी योजनाएं, खेल, पुरस्कार

Best Books For Bihar Madhya Nishedh Preparation

बिहार मध्य निषेध (Prohibition Constable) परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को विषयवार किताबों के साथ-साथ प्रैक्टिस सेट और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का भी अध्ययन करना चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण किताबों की लिस्ट नीचे दी गई है।

Book Name Author/Publisher Best For
Bihar Police Madhya Nishedh Constable Recruitment Exam Practice Work Book Kiran Institute Complete Practice Sets एवं Previous Year Papers
Bihar Police Prohibition Constable (Madh Nishedh Sipahi) Practice Sets Chakshu Publication Mock Tests एवं Exam-Oriented Practice
Bihar Madh Nishedh/Kakshpal Latest Edition (5 Books Set) ToppersNotes Complete Subject-wise Preparation
Bihar Police Prohibition Constable Solved & Practice Book YCT Publication Solved Papers एवं Practice Questions
Prohibition (Madhya Nishedh), Jail Warder & Mobile Squad Constable Test Series Rukmini Prakashan Practice Sets एवं Revision
Lucent General Knowledge Lucent Publication General Knowledge एवं Current Affairs
Bihar Samanya Gyan Various Bihar GK Publications Bihar GK एवं State Current Affairs
NCERT Class 6-10 Science Books NCERT General Science
NCERT Class 6-10 Social Science Books NCERT History, Geography, Civics
Quantitative Aptitude R.S. Aggarwal Mathematics Preparation

Top Choice for Exam Preparation

Bihar Police Madhya Nishedh Constable Recruitment Exam Practice Work Book’ को परीक्षा की खास तैयारी के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है, क्योंकि इसमें मॉडल प्रैक्टिस सेट, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान के सेक्शन, साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र भी शामिल हैं।

Subject-Wise Book Strategy

Subject Recommended Book
Hindi Lucent Hindi Vyakaran
English Objective General English by S.P. Bakshi
Mathematics Quantitative Aptitude by R.S. Aggarwal
General Science NCERT Science (Class 6-10)
Social Science NCERT History, Geography & Civics
Bihar GK Bihar Samanya Gyan
Current Affairs Monthly Current Affairs Magazine + Newspaper

Bihar Madhya Nishedh Preparation Tips

बिहार मध्य निषेध (Prohibition Constable) परीक्षा में सफल होने के लिए, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) दोनों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। क्योंकि लिखित परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होती है और फाइनल मेरिट लिस्ट PET के स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है, इसलिए तैयारी के लिए एक संतुलित रणनीति अपनाना आवश्यक है।

1 – परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझे : तैयारी शुरू करने से पहले आधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को विस्तार से समझें। लिखित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

2 – सब्जेक्ट के हिसाब से स्टडी प्लान बनाएं।

Subject Preparation Strategy
Hindi व्याकरण, मुहावरे, पर्यायवाची एवं गद्यांश की प्रैक्टिस करें
English Grammar, Vocabulary, Reading Comprehension पर फोकस करें
Mathematics प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि एवं समय-दूरी जैसे टॉपिक्स का लगातार प्रेक्टिस करे
Science NCERT कक्षा 6-10 की पुस्तकों से बेसिक मजबूत बनाये
Social Science इतिहास, भूगोल, संविधान एवं बिहार सामान्य ज्ञान पर ध्यान दें
Current Affairs प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ें और मासिक करंट अफेयर्स का रिवीजन करें

3 – NCERT बुक से बेसिक मजबूत करें : परीक्षा मैट्रिक (10वीं) स्तर का होता है। इसलिए गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए NCERT कक्षा 6 से 10 तक की बुक को पढ़ना काफी लाभदायक रहेगा।

4 – बिहार सामान्य ज्ञान पर ज़्यादा ध्यान दें : पिछले वर्षों के पेपर के अनुसार बिहार का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, प्रमुख योजनाएं और करंट अफेयर्स परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न मिलते हैं। इसलिए बिहार GK के लिए अलग से समय निर्धारित करें।

5 – रेगुलर मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट सॉल्व करें।

  • हर हफ़्ते कम से कम 2–3 फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें।
  • पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर से प्रैक्टिस करें।
  • अपना टाइम मैनेजमेंट और सवाल सॉल्व करने की स्पीड सुधारें।
  • अपनी कमज़ोरियों को एनालाइज़ करें और उन्हें सुधारने पर काम करें।

6 – नोट्स बनाएं और लगातार रिवीजन करें : महत्वपूर्ण तथ्य, फॉर्मूले, तिथियां और करंट अफेयर्स के शॉर्ट नोट्स तैयार करें।परीक्षा से पहले इन्हीं नोट्स का बार-बार रिवीजन करें।

7 – रोज़ाना करंट अफेयर्स की तैयारी करें।

  • प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ें।
  • सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं पर ध्यान दें।
  • मासिक करंट अफेयर्स मैगज़ीन पढ़ें।

8 – समय का सही इस्तेमाल करे : रोज़ाना 5-6 घंटे पढ़ाई करें और सभी विषयों को पर्याप्त समय दें। कठिन विषयों के लिए ज़्यादा समय रखें और हर हफ़्ते रिवाइज़ करने पर ध्यान दे।

Useful Important Links

Download Admit Card Click Here
Check Exam City Details Click Here
Check Exam / Admit Card Date Notice Click Here
Official Website Click Here

Bihar Madhya Nishedh Syllabus 2026 FAQs

Q1. Bihar Madhya Nishedh Syllabus 2026 में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

Bihar Madhya Nishedh (Prohibition Constable) परीक्षा के सिलेबस में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल हैं।

Q2. Bihar Madhya Nishedh परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

लिखित परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक होंगे।

Q3. क्या Bihar Madhya Nishedh Exam 2026 में Negative Marking है?

नहीं, Bihar Madhya Nishedh लिखित परीक्षा में Negative Marking का प्रावधान नहीं है।

Q4. Bihar Madhya Nishedh कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स (पासिंग मार्क्स) कितने हैं?

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है, तभी वे अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

Q5. Bihar Madhya Nishedh परीक्षा का स्तर क्या होगा?

परीक्षा का स्तर मैट्रिक (कक्षा 10वीं) के समकक्ष रखा गया है। प्रश्न सामान्यतः कक्षा 10वीं स्तर के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से पूछे जाते हैं।

Q6. Bihar Madhya Nishedh फिजिकल टेस्ट (PET) कब आयोजित किया जाता है?

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने के बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाता है। PET की तारीख CSBC द्वारा अलग से घोषित की जाती है।

Q7. Bihar Madhya Nishedh Syllabus PDF कैसे डाउनलोड करें?

Ans: उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Syllabus” सेक्शन से Bihar Madhya Nishedh Syllabus PDF डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस भर्ती नोटिफिकेशन के साथ भी उपलब्ध कराया जाता है।

Q8. Bihar Madhya Nishedh Exam Pattern 2026 क्या है?

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है और प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होते हैं।

Q9. क्या लिखित परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाते हैं?

Ans: नहीं, लिखित परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होती है। फ़ाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य रूप से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।

Q10. Bihar Madhya Nishedh Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना आवश्यक है। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

इसे भी पढ़े………

sanviverma Avatar

Leave a Comment