Best Diploma Courses After 10th in 2026: Top College, Eligibility, Fees, Salary & Career Scope

Best Diploma Courses After 10th in 2026 : दोस्त यदि आपका था 10वीं पास कर लिए हैं और कक्षा 10वीं पास करने के बाद आप तुरंत काम शुरू करने के लिए कई छोटे कोर्स कर सकते हैं। कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो स्कूल जाने की वजह अपने पसंदीदा नौकरी के लिए आगे की तैयारी करना चाहते हैं। यदि आप भी कक्षा 10वीं पास कर लिए हैं और

आपको कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि कक्षा 10वीं करने के बाद अपना कैरियर कहां से शुरू करें तो यह लेकर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि हम इस लेख के माध्यम से Diploma Course After 10th के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आर्ट्स कॉमर्स और साइंस कैसे विषयों के लिए ले सकते हैं।

Diploma कोर्स क्या होता है?

डिप्लोमा एक ऐसा कोर्स है जो उनको करना वास्तव में पसंद है और फिर वह तय कर सकते हैं कि उन्हें कौन सी नौकरी चाहिए। यह कोटी आमतौर पर 1 से 2 सालों तक के लिए होता है भारत में आप दो तरीके से डिप्लोमा कर सकते हैं। पहला औपचारिक और दूसरा अनौपचारिक, अनौपचारिक डिप्लोमा। आप एनजीओ जैसे समूह के द्वारा कर सकते हैं जबकि औपचारिक डिप्लोमा सरकार द्वारा अनुमोदित कॉलेज एवं विश्वविद्यालय को द्वारा कराया जाता है।

आर्टिकल का नाम Diploma Course After 10th
योग्यता 10वीं (मैट्रिक) पास
कोर्स का प्रकार डिप्लोमा / प्रोफेशनल / स्किल आधारित
कोर्स अवधि 2 से 3 वर्ष (कोर्स के अनुसार)
लोकप्रिय कोर्स पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, पैरामेडिकल, एग्रीकल्चर आदि
प्रवेश प्रक्रिया मेरिट या प्रवेश परीक्षा (संस्थान के अनुसार)
न्यूनतम आयु संस्थान के नियमों के अनुसार
करियर विकल्प सरकारी नौकरी, प्राइवेट जॉब, अप्रेंटिसशिप, स्वरोजगार
आगे की पढ़ाई B.Tech, डिग्री कोर्स, अन्य प्रोफेशनल कोर्स
मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान कर रोजगार के लिए तैयार करना

10वीं के बाद Diploma क्यों चुनें?

आज के समय में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, हेल्थकेयर, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग और कई अन्य क्षेत्रों में डिप्लोमा धारकों की अच्छी मांग है। यदि आप आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो डिप्लोमा के बाद B.Tech या अन्य डिग्री कोर्स में भी प्रवेश ले सकते हैं तो आइए जानते हैं कि 10वीं के बाद डिप्लोमा क्यों करना चाहिए

  • जल्दी करियर शुरू करने का मौका – डिप्लोमा कोर्स 2 से 3 साल में पूरा हो जाता है, जिससे आप जल्दी नौकरी के लिए तैयार हो जाते हैं।
  • प्रैक्टिकल तरीके से पढ़ाई – इसमें सिर्फ किताबों की पढ़ाई नहीं होती, बल्कि काम करना भी सिखाया जाता है।
  • कम खर्च में अच्छी पढ़ाई – डिग्री कोर्स की तुलना में डिप्लोमा की फीस कई संस्थानों में कम होती है।
  • नौकरी मिलने की अच्छी संभावना – कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में नौकरी के अवसर मिलते हैं।
  • आगे पढ़ाई करने का विकल्प – चाहें तो डिप्लोमा के बाद B.Tech या अन्य डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं।
  • अलग-अलग क्षेत्रों में कोर्स उपलब्ध – इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, पैरामेडिकल और एग्रीकल्चर जैसे कई विकल्प मिलते हैं।
  • अपना काम शुरू कर सकते हैं – अच्छी स्किल होने पर आप खुद का बिजनेस या सर्विस भी शुरू कर सकते हैं।
  • स्किल के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है – डिप्लोमा के दौरान मिलने वाली ट्रेनिंग आपको वास्तविक काम के लिए तैयार करती है, जिससे नौकरी पाना आसान हो जाता है।

Top 4 Diploma Course After 10th

जैसा कि आपको पता ही होगा की कक्षा 10वीं पास करने के बाद कई विद्यार्थी अपने पढ़ाई को आगे के लिए जारी रखते हैं वहीं कुछ ऐसे विद्यार्थी में होते हैं जो कि जल्द से जल्द काम करना शुरू करना चाहते हैं और खुद को आर्थिक रूप से सहारा देना चाहते हैं यदि आप भी उनमें से एक है तो आपके लिए डिप्लोमा कोर्स काफी बेहतर साबित हो सकता है। आप कई प्रकार की डिप्लोमा कोर्स 10th पास करने के बाद चुन सकते हैं।

Diploma in Photography

कक्षा 10वीं पास करने के बाद आप डिप्लोमा इन फोटोग्राफी कोर्स को करके आप अपना कैरियर बना सकते हैं यह कोर्स 1 से 2 वर्ष का होता है। इसमें कई विषय शामिल होते हैं जैसे की फोटोग्राफी की मूल बातें, प्रकाश तकनीक, रचना शैलियां,

छवि संपादन और डिजिटल फोटोग्राफी, इस कोर्स को करने के लिए आपको सीधे नामांकन करना होगा या फिर कभी कभी आपको योग्यता परीक्षा देना का भी आवश्यकता पड़ सकता है। इस कोर्स को करने के लिए इसका फि ₹10,000 से लेकर ₹2,00,000 तक लग सकता है।

अवधि 1-2 वर्ष
योग्यता कक्षा 10वीं पास
विषय फोटोग्राफी की मूल बातें, प्रकाश तकनीक, रचना शैलियाँ, छवि संपादन, डिजिटल फोटोग्राफी
प्रवेश सीधे नामांकन या योग्यता परीक्षा
फीस ₹10,000 से लेकर ₹2,00,000 तक

Top Colleges For Diploma in Photography

Top Government Colleges Top Private Colleges
Jamia Millia Islamia (JMI), New Delhi Asian Academy of Film & Television (AAFT), Noida
AJK Mass Communication Research Centre (Jamia), New Delhi Light & Life Academy, Ooty
Marwari College, Ranchi National Institute of Photography (NIP), Mumbai
Delhi Skill and Entrepreneurship University (DSEU), Delhi Pixel Institute of Photography, Delhi
Government Institute of Photography, Bengaluru Creative Hut Institute of Photography, Kerala

Diploma in Photography के फायदे

  • प्रोफेशनल फोटोग्राफी की पूरी ट्रेनिंग मिलती है।
  • शादी, फैशन, वाइल्डलाइफ, स्पोर्ट्स और मीडिया में करियर बना सकते हैं।
  • फ्रीलांस फोटोग्राफर बनकर अच्छी कमाई की जा सकती है।
  • अपना फोटो स्टूडियो या प्रोडक्शन हाउस शुरू कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट की बढ़ती मांग से रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

Diploma In Digital Marketing

यह कोर्स आपको डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी देता है जैसे की वेबसाइटों की खोज परिणाम में बेहतर कैसे बन सके और विज्ञापन के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कैसे किया जा सके। यह कोर्स 6 महीने से 1 साल के लिए होता है।

इस कोर्स में कई विषय शामिल होता है जैसे कि एसईओ, एसईएम, कंटेंट मार्केटिंग, सोशल मीडिया और ईमेल मार्केटिंग। इस कोर्स को करने के लिए आप डायरेक्ट नामांकन कर सकते हैं या कभी-कभी आपको साक्षात्कार में भाग लेने के भी आवश्यकता पड़ सकती है इस कोर्स को करने के लिए भी ₹20,000 से लेकर ₹1,00,000 तक लगती है।

अवधि 6 महीने से 1 साल
योग्यता कक्षा 10वीं पास
विषय एसईओ, एसईएम, कंटेंट मार्केटिंग, सोशल मीडिया और ईमेल मार्केटिंग फोटोग्राफी
प्रवेश सीधे नामांकन या साक्षात्कार
फीस ₹20,000 से लेकर ₹1,00,000 तक

Top Colleges For Diploma In Digital Marketing

Top Government Colleges Top Private Colleges
Delhi Skill and Entrepreneurship University (DSEU), Delhi NIIT
Indian Institute of Skill Development (IISD) Digital Vidya
National Skill Training Institutes (NSTI) UpGrad Campus
Government Polytechnic Colleges (Various States) IIDE – Indian Institute of Digital Education
MSME Technology Centres Simplilearn

Diploma in Digital Marketing के फायदे

  • SEO, Social Media Marketing, Google Ads और Content Marketing जैसी महत्वपूर्ण स्किल सीखने को मिलती है।
  • IT कंपनियों, स्टार्टअप और डिजिटल एजेंसियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं।
  • घर बैठे फ्रीलांसिंग या Remote Work कर सकते हैं।
  • अपना ब्लॉग, YouTube चैनल या ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने में मदद मिलती है।
  • डिजिटल मार्केटिंग की मांग हर साल तेजी से बढ़ रही है।

Diploma Course In Fashion Designing

इस कोर्स में आपको फैशन मिलता है जैसे की फैशन डिजाइन कैसे बनाएं, पैटर्न कैसे बनाएं और कपड़े कैसे सिले, यह कोर्स 1 से 2 साल के लिए होता है इस कोर्स को आप कक्षा 10वीं पास करने के बाद कर सकते हैं इस कोर्स में कई विषय जैसे की फैशन चित्रण,

कपड़ा डिजाइन पैटर्न बनाना परिधान निर्माण शामिल होते हैं इस कोर्स को करने के लिए आप डायरेक्ट एडमिशन करा सकते हैं या फिर कभी-कभी आपको परीक्षा देने के भी आवश्यकता पड़ सकती है। इस कोर्स को करने के लिए फीस ₹50,000 से लेकर ₹2,00,000 तक लगता है।

अवधि 1 से 2 साल
योग्यता कक्षा 10वीं पास
विषय  फैशन चित्रण, कपड़ा डिजाइन, पैटर्न बनाना, परिधान निर्माण
प्रवेश सीधे नामांकन या योग्यता परीक्षा
फीस ₹50,000 से लेकर ₹2,00,000

Top Colleges For Diploma In Fashion Designing

Top Government Colleges Top Private Colleges
National Institute of Fashion Technology (NIFT) Campuses Pearl Academy
Banaras Hindu University (BHU) JD Institute of Fashion Technology
Dr. B.R. Ambedkar University of Social Sciences INIFD (Inter National Institute of Fashion Design)
Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University (CSJMU) International Institute of Fashion Design (IIFD)
Government Polytechnic Colleges (Fashion Technology) Hamstech Institute of Creative Education

Diploma in Fashion Designing के फायदे

  • कपड़ों की डिजाइनिंग, स्टाइलिंग और फैशन ट्रेंड की जानकारी मिलती है।
  • फैशन ब्रांड्स और डिजाइन स्टूडियो में नौकरी के अवसर मिलते हैं।
  • अपना बुटीक या फैशन ब्रांड शुरू कर सकते हैं।
  • फैशन इंडस्ट्री में क्रिएटिव करियर बनाने का मौका मिलता है।
  • देश और विदेश दोनों जगह अच्छे रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।

Diploma Courses In Fine Arts

डिप्लोमा के इस कोर्स में आपको कल के बारे में सिखाया जाता है जैसे की चित्र बनाना, पेंटिंग बनाना और मूर्तियां बनाना। 1 से 2 सालों के लिए होता है और इस कोर्स को आप कक्षा 10वीं पास करने के बाद कर सकते हैं।

इस कोर्स को करने के लिए पिछले शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर आवेदन कर सकते हैं या कभी-कभी आपको इसमें एडमिशन कराने के लिए कलाकृति दिखाने के लिए आवश्यकता और सकती है इस कोर्स को करने के लिए ₹10,000 से लेकर ₹2,00,000 तक की फीस लगती है।

अवधि 1 से 2 साल
योग्यता कक्षा 10वीं पास
विषय चित्र बनाना, पेंटिंग बनाना और मूर्तियां बनाना
प्रवेश आधारित या पोर्टफोलियो मूल्यांकन
फीस ₹10,000 से लेकर ₹2,00,000 तक

Top Colleges For Diploma In Fine Arts

Top Government Colleges Top Private Colleges
Government College of Fine Arts, Chennai Amity School of Fine Arts
Faculty of Visual Arts, Banaras Hindu University (BHU) Lovely Professional University (LPU)
College of Art, New Delhi MIT Institute of Design
Sir J.J. School of Art, Mumbai Srishti Manipal Institute of Art, Design & Technology
Government College of Art & Craft, Kolkata Chandigarh University

Diploma in Fine Arts के फायदे

  • पेंटिंग, स्केचिंग, ग्राफिक आर्ट और विजुअल डिजाइन जैसी कला सीखने का अवसर मिलता है।
  • आर्टिस्ट, इलस्ट्रेटर, ग्राफिक डिजाइनर और आर्ट टीचर जैसे करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं।
  • विज्ञापन, एनीमेशन, गेमिंग और मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिलता है।
  • अपनी कला की प्रदर्शनी लगाकर या ऑनलाइन बेचकर आय अर्जित कर सकते हैं।
  • रचनात्मक सोच और नई कला विकसित करने में मदद मिलती है।

Diploma Courses After 10th in 2026 – FAQ,s

Q1. 10वीं के बाद सबसे अच्छा डिप्लोमा कोर्स कौन-सा है?

Ans: यह आपके इंट्रेस्ट और करियर पर निर्भर करता है। पॉलिटेक्निक, कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग, फैशन डिजाइनिंग, फोटोग्राफी, पैरामेडिकल और होटल मैनेजमेंट लोकप्रिय विकल्प हैं।

Q2. क्या 10वीं के बाद सीधे डिप्लोमा कोर्स में एडमिस्शन ले सकते है?

Ans: हाँ, अधिकांश डिप्लोमा कोर्स में 10वीं पास छात्र सीधे एडमिस्शन ले सकते हैं। कुछ संस्थान मेरिट के आधार पर और कुछ प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन देते हैं।

Q3. डिप्लोमा कोर्स की अवधि कितनी होती है?

Ans: अधिकांश डिप्लोमा कोर्स 2 से 3 वर्ष के होते हैं, जबकि कुछ स्किल-आधारित डिप्लोमा 6 महीने से 1 वर्ष तक के भी हो सकते हैं।

Q4. क्या डिप्लोमा के बाद अच्छी नौकरी मिल सकती है?

Ans: हाँ, डिप्लोमा पूरा करने के बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरी के अच्छे अवसर मिलते हैं। अनुभव और स्किल बढ़ने के साथ सैलरी भी बढ़ती है।

Q5. क्या डिप्लोमा के बाद B.Tech या डिग्री कोर्स किया जा सकता है?

Ans: हाँ, इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले छात्र B.Tech में Lateral Entry के माध्यम से सीधे दूसरे वर्ष में एडमिस्शन ले सकते हैं।

Q6. डिप्लोमा और ITI में क्या अंतर है?

Ans: ITI मुख्य रूप से ट्रेड और स्किल ट्रेनिंग पर आधारित होता है, जबकि डिप्लोमा में तकनीकी शिक्षा के साथ थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं। आगे की पढ़ाई और करियर ग्रोथ के लिए डिप्लोमा बेहतर विकल्प माना जाता है।

Q7. क्या डिप्लोमा करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, डिप्लोमा करने के बाद SSC, रेलवे, PSU, राज्य सरकार और अन्य विभागों की कई तकनीकी एवं गैर-तकनीकी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q8. 10वीं के बाद कौन-सा डिप्लोमा सबसे अधिक डिमांड में है?

Ans: वर्तमान समय में पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग), कंप्यूटर साइंस, डिजिटल मार्केटिंग, फैशन डिजाइनिंग, पैरामेडिकल, फोटोग्राफी और होटल मैनेजमेंट जैसे डिप्लोमा कोर्स सबसे अधिक डिमांड में हैं।

इसे भी पढ़े…

sanviverma Avatar

Leave a Comment