Bihar Anganwadi Bharti 2026 (22892 Post) Notification : Vacancy Details, Eligibility, Age Limit & Apply Process

Bihar Anganwadi Bharti 2026 : जो भी महिला बिहार के रहने वाले हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है बिहार सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी केदो में लंबे समय के बाद खाली पड़े पदों के लिए नई भर्ती की नोटिस जारी हुई है, हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के अनुसार आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 22000 से अधिक के लिए आवेदन की मंजूरी दे दी गई है।

आंगनवाड़ी में कुल 22,891 पदों पर महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। यह पूरी भर्ती की  प्रक्रिया बाल विकास सेवाएं यानी ICDS निदेशालय की देखरेख में संचालित की जाएगी। जो भी महिला उम्मीदवार आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी पाना चाहते है। वह इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दिया गया है तो इसलिए इस लेख एक बार जरूर पढ़ें।

Bihar Anganwadi Bharti 2026 : Overview

Recruitment Name Bihar Anganwadi Recruitment 2026
Department Integrated Child Development Services (ICDS), Bihar
Post Name Anganwadi Sevika & Anganwadi Sahayika
Total Vacancies 22,000+ Posts (Approved)
Job Location Bihar
Application Mode Online / Offline (District-wise Notification)
Notification Status District-wise Notification to be Released
Selection Process Merit List & Document Verification
Educational Qualification 10th / 12th Pass (Post-wise)
Age Limit 18 to 40 Years (As per Notification)
Application Fee No Application Fee
Official Website icdsonline.bih.nic.in / wcdc.bihar.gov.in

Bihar Anganwadi Bharti 2026 Vacancy Details

बता दे की आंगनवाड़ी में सेविका के 6141 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 16,750 पद रखे गए हैं यानी की कुल मिलाकर 22,891 पदों के लिए आंगनवाड़ी में भर्ती आने वाली है यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए निकल गई है। यानी की इस भर्ती में कोई भी पुरुष उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं। आंगनवाड़ी में यह पद हर जिले, प्रखंड और पंचायत स्तर पर अलग-अलग खाली हैं, इसलिए वैकेंसी की संख्या भी क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग रहने वाली है।

पद और उनकी जिम्मेदारी

आंगनवाड़ी सेविका केंद्र की मुख्य संचालक होती है। वह छोटे बच्चों को पूर्व-प्राथमिक शिक्षा देने, पोषण संबंधी सामग्री का वितरण करने, टीकाकरण अभियानों में सहयोग करने और गर्भवती-धात्री महिलाओं की देखभाल से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करती है।

आंगनवाड़ी सहायिका सेविका के कामकाज में सहयोग करती है। भोजन तैयार करने, केंद्र की साफ-सफाई रखने और बच्चों की देखभाल में मदद करने जैसे कार्य इस पद के तहत आते हैं।आगे चलकर अनुभव और योग्यता के आधार पर सुपरवाइजर जैसे उच्च पदों पर पदोन्नति के अवसर भी खुलते हैं।

Educational Qualification

आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं सहायिका पद के लिए अधिकांश जिलों में न्यूनतम योग्यता 10वीं पास मांगी जा रही है, हालांकि अंतिम शर्तें जिला-स्तरीय अधिसूचना जारी होने पर ही स्पष्ट होंगी। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाली उम्मीदवारों को मेरिट सूची में अतिरिक्त अंकों का लाभ मिल सकता है।

Age Limit

आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष के आसपास और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी जा सकती है। कुछ जिलों की पूर्व की भर्तियों में यह सीमा 21 से 35 वर्ष तक भी देखी गई है। , इसलिए सटीक आयु सीमा की पुष्टि अधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही होगी। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों और विशेष श्रेणियों (जैसे विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग) को आयु में छूट का लाभ भी मिल सकता है।

Application Fee

बिहार आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका भर्ती में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क (Free) रखा जाता है। किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता। अंतिम शुल्क संबंधी जानकारी संबंधित जिला-वार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

Category Application Fee
General ₹0/-
EWS ₹0/-
OBC ₹0/-
SC ₹0/-
ST ₹0/-
PwBD ₹0/-

Selection Process

आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें आमतौर पर कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। चयन मुख्य रूप से इन आधारों पर होगा:

  • शक्षणिक मेरिट — उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं के प्राप्त अंकों) के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
  • स्थानीय निवास को प्राथमिकता — जिस गांव, वार्ड या पंचायत में केंद्र स्थित है, वहां की स्थानीय निवासी महिला को वरीयता दी जाती है।
  • दस्तावेज सत्यापन — मेरिट सूची में नाम आने के बाद संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन होगा, जिसके बाद ही अंतिम चयन सूची जारी होगी।
  • नियुक्ति अंतिम चयनित उम्मीदवारों को संबंधित जिले में आंगनवाड़ी सेविका या सहायिका के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

यानी उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में समय लगाने की बजाय अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों को दुरुस्त रखने पर ध्यान देना चाहिए।

Required Documents

आवेदन के समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (Signature)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
  • विधवा / तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (जिला-वार नोटिफिकेशन के अनुसार)

Bihar Anganwadi Recruitment 2026 – Salary

Anganwadi Sevika ₹9,000/- per month
Anganwadi Sahayika ₹4,500/- per month

चयनित सेविका और सहायिका को मासिक मानदेय के साथ-साथ कुछ अन्य भत्तों और सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। सेविका का मानदेय सहायिका की तुलना में अधिक रहता है, क्योंकि उनकी जिम्मेदारियां भी बड़ी होती हैं। सटीक वेतनमान और भत्तों का विवरण जिलेवार अधिसूचना में स्पष्ट किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

यह भर्ती जिलावार अलग-अलग समय पर निकाली जाती है, इसलिए हर जिले की अपनी अलग समय-सारणी होगी। Bihar Anganwadi Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें—

Step 1 – Registration

  • सबसे पहले ICDS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “Bihar Anganwadi Recruitment 2026” या District-wise Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • OTP सत्यापन के बाद Registration पूरा करें।

Step 2 – Fill Application Form

  • Registration के बाद Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म का Print Out डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Note….. अभी तक सभी जिलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। कैबिनेट से मार्गदर्शिका को मंजूरी मिलने के बाद अब विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद ही जिलेवार आवेदन तिथियों की घोषणा होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट या समाचार माध्यमों पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि आवेदन शुरू होते ही समय पर फॉर्म भर सकें।

Useful Important Links

Official Notification Available Soon
Apply Online Available Soon
District-Wise Notification PDF Available Soon
Merit List Available Soon
Selection List Available Soon
Official ICDS Bihar Website https://icdsonline.bih.nic.in

निष्कर्ष

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2026 राज्य की महिलाओं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की 10वीं-12वीं पास बेटियों और महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। कैबिनेट से मार्गदर्शिका को मंजूरी मिलना इस भर्ती की दिशा में पहला बड़ा कदम है। अब उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें और विस्तृत नोटिफिकेशन आते ही समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। चूंकि जिलेवार तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना सबसे बेहतर तरीका होगा।

Bihar Anganwadi Bharti 2026 FAQs

Q1. Bihar Anganwadi Bharti 2026 Notification कब आएगा?

Ans: भर्ती का जिला-वार (District-wise) नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।

Q2. Bihar Anganwadi Bharti 2026 में कितनी Vacancy है?

Ans: बिहार सरकार ने 22,000+ पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।

Q3. Bihar Anganwadi Recruitment 2026 के लिए Qualification क्या है?

Ans: पद के अनुसार 10वीं / 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Q4. Age Limit क्या है?

Ans: न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट लागू)।

Q5. Selection कैसे होगा?

Ans: चयन मेरिट लिस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Q6. Salary कितनी मिलेगी?

Ans: आंगनवाड़ी सेविका को ₹9,000/- तथा सहायिका को ₹4,500/- प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

Q7. Apply कैसे करें?

Ans: संबंधित जिले की अधिसूचना जारी होने के बाद ऑनलाइन या ऑफलाइन (जिला अनुसार) आवेदन कर सकेंगे।

Q8. Official Website कौन-सी है?

Ans: ICDS Bihar: https://icdsonline.bih.nic.in तथा Social Welfare Department Bihar: https://state.bihar.gov.in/socialwelfare

इसे भी पढ़े…

sanviverma Avatar

Leave a Comment